टल सकता है कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट

टल सकता है कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट

भोपाल।

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए राज्यपाल ने कल मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा था। उसके आधार पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोमवार को विधानसभा सत्र शुरू होते ही राज्यपाल के भाषण के बाद फ्लोर टेस्ट होगा। लेकिन ताजा घटनाक्रम में जयपुर से आए कांग्रेस के विधायकों के मेडिकल चेकअप में 2 विधायकों के कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए जाने के चलते अब विधायकों को विधानसभा जाने की अनुमति मिलेगी या नहीं यह निश्चित नहीं है। और फ्लोर टेस्ट टल भी सकता है ।इस बात की व्यापक संभावना है क्योंकि कोरोना को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया गया है।

इसीलिए अब इस बात की प्रबल संभावना है कि इस आधार पर कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष से इस बात का निवेदन करें कि विधानसभा सत्र की आगे के लिए टाल दिया जाए। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने सबसे पहले बात का खुलासा किया था कि कोरोनो के नाम पर विधानसभा सत्र को टालने की तैयारी की जा रही है। दरअसल कमलनाथ सरकार चाहती है कि उसे कुछ और समय मिले ताकि आने वाले संकट को टाला जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews