BJP पूर्व विधायक ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, Congress ने की FIR की मांग

BJP पूर्व विधायक ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, Congress ने की FIR की मांग

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरI(narendra singh tomar) के जन्मदिन(birthday) को उनके समर्थकों ने अलग अलग तरीके से मनाया। इसी बीच इंदौर(indore) से बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता(BJP vice-president and former MLA Sudarshan Gupta) ने सोशल डिस्टेनसिंग(social distancing) सहित सरकार के दिए निर्देशों की भी धज्जियां उड़ाई। जिसके बाद कांग्रेस(congress) ने डीआईजी(DIG) को पत्र लिखकर प्रदेश उपाध्यक्ष पर एफआईआर(FIR) दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के मौके पर इंदौर में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक रह चुके सुदर्शन गुप्ता ने तोमर के जन्मदिन पर 2000 से ज़्यादा परिवारों को राशन के पैकेट देने के लिए बुलाया। हजारों लोग इकट्ठे हो गए और राशन बांटने की बारी आई तो कुछ देर तो लोगों ने लाइन में लगकर राशन लिया। उसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई। हालत ये हो गई कि भीड़ ने ही पूरा राशन लूट लिया। राज्य में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर है। इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। बावजूद इसके पूर्व विधायक ने सोशल डिस्टेनसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। वहीं सरकार के निर्देशों की भी अवेलहना की।

जिसके बाद कांग्रेस ने इस घटना को लेकर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र को आवेदन दिया और वहीं पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने कहा है कि जिस इलाके में ये आयोजन किया गया है इस इलाके में कोरोना के हॉटस्पॉट हैं। ऐसे में नेता अपने स्वार्थ के लिए लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। वहीं उन्होंने सुदर्शन गुप्ता पर दौरान एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews