पूर्व पार्षदों ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा- कोविड19 उपकरणों की खरीदी में भ्रष्टाचार की संलिप्तता

MP News

छिंदवाड़ा। जिले में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए खरीदे गए उपकरणों में भारी भ्रष्टाचार पाया गया है। जिसको लेकर नगर निगम के पूर्व पार्षद विजय पांडे, शिव मालवीय, संतोष राय तथा हरि ओम सोनी ने कलेक्टर से शिकायत की है।

दरअसल छिंदवाड़ा में नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता विजय पांडे ने कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की है कि कोविड19 से लड़ने के लिए खरीदे गए स्वास्थ्य उपकरणों में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा है कि सांसद निधि के उपयोग से 25 लाख रुपए में कोविड 19 से मरीजों के हित के लिए 2 वेंटिलेटर के साथ दो मॉनिटर की खरीदी की गई थी। जो की गुणवत्ताहीन पाई गई है। वहीँ बाजार में मिलने वाले 2 लाख की कीमत के उपकरणों को 25 लाख का बताया जा रहा है। जिसकी लिखित शिकायत पूर्व पार्षद विजय पांडे के अलावा शिव मालवी, संतोष राय और हरिओम सोनी ने कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा से की है। शिकायत में कहा गया है कि सांसद निधि के उपयोग में भ्रष्टाचार की संलिप्तता है तथा खरीदे गए उपकरण भी गुणवत्तापूर्ण नहीं है।

इसी के साथ मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शर्मा ने शिकायत की जांच छिंदवाड़ा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डीन डॉ जीवी रामटेके को सौंपी है। जहां उक्त मामले में तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं तब तक के लिए उपकरणों के किसी भी भुगतान पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews