पूर्वमंत्री लखन घनघोरिया Corona पॉजिटिव, सोमवार को तबियत बिगड़ने पर ले जाया गया था दिल्ली

पूर्वमंत्री लखन घनघोरिया Corona पॉजिटिव, सोमवार को तबियत बिगड़ने पर ले जाया गया था दिल्ली

जबलपुर।संदीप कुमार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया की दिल्ली में ईलाज के दौरान रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई है।सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है उन्हें ईलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है।

कल एयर एम्बुलेंस से ले जाया गया था दिल्ली

मध्य प्रदेश के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री और पूर्व विधानसभा से विधायक लखन घनघोरिया को सर्दी बुखार व सांस लेने की तकलीफ हो रही थी जिन्हें कि सोमवार को इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। भर्ती के दौरान जबलपुर में उनकी पहली रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई थी जबकि दूसरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है लगातर संपर्क में

दिल्ली में ईलाज करवा रहे पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के संपर्क में कांग्रेस के सभी नेता लगातार लगे हुए है।राज्यसभा सांसद विवेक तंखा लगातार उनके ईलाज को लेकर डॉक्टरों से बात भी कर रहे है।

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के साथ उनके परिजन है दिल्ली में मौजूद

लखन घनघोरिया के साथ उनका छोटा भाई और उनके बचपन के मित्र साथ मे एयर एंबुलेंस से दिल्ली गए है।लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व से विधायक है,और कमलनाथ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे है।पूर्व मंत्री को कमजोरी और फेफड़ों में निमोनिया की शिकायत पर उन्हें कल रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,लेकिन लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए घनघोरिया को सी सी यू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में भर्ती करा था, और बाद में उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews