जबलपुर में कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर हजारों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर में कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर हजारों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए “कौन बनेगा करोड़पति” के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। चरगवां थाना के कुलोन ग्राम के एक व्यक्ति से कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर हजारों की ठगी की गई।

पीड़ित पहुंचा शिकायत करने थाने

पीड़ित ने ठगी करने वाले के खिलाफ चरगवां में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। चरगवां थानांतर्गत कुलोन ग्राम के गुलाब पटेल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने उन्हें वॉट्सऐप पर कॉल किया। उसने कहा कि वह कौन बनेगा करोड़पति से मृत्युंजय बोल रहा है। आप से कुछ सवाल पूछने हैं। उन्होंने सवाल के जवाब दिए तो युवक ने 25 लाख रुपये की रकम जीतने के बारे में बताया। साथ ही पीड़ित से कोई दस्तावेज भी ले लिए और उसके बाद कहा कि यह जीती हुई रकम पाने के लिए आपको 50 हजार रुपये देने होंगे।

पीड़ित ने कर दिए 27 हजार रुपए जमा

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने यह कहकर 27 हजार की रकम खाते से ट्रांसफर करा ली। इसके बाद अभी तक पीड़ित के पास ना तो कोई कौन बनेगा करोड़पति से पैसा आया और न ही उस व्यक्ति का कोई फोन। अब वह  उस मोबाइल नंबर पर फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसको फोन आने के बाद बहुत खुशी हुई जिसके बाद उसने घर में रखें गहने गिरवी रखकर पैसे उधार लेकर युवक के खाते में ट्रांसफर करवाएं इसके बदले में आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर 25 लाख की एक चेक की फोटो व्हाट्सएप पर भेज दी है। वही परेशान होकर पीड़ित ने चरगवां थाना पहुंचकर शिकायत देते हुए आरोपी मृत्युंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस कर रही जांच

चरगवां थाना प्रभारी रीतेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह के लोगों के झांसे में न आएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews