सिंगरौली को सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम शिवराज ने सौंपे पट्टे, किया करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, 140 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर

सिंगरौली को सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम शिवराज ने सौंपे पट्टे, किया करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, 140 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर

Singrauli News : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) और सीएम शिवराज ने आज सिंगरौली को करोड़ों रुपए की सौगात दी , उन्होंने आवासहीनों को पट्टे सौंपे और मेडिकल कॉलेज, माइनिंग इंजीनियरिग कॉलेज, सीएम राइज स्कूल, आरओबी सहित करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, इस मौके पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत रीवा संभाग के 7 लाख से अधिक कृषकों के खातों में 140 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की।

कार्य्रकम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि सिंगरौली में 248 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से प्रारंभ हो जाएगा। सिंगरौली में माइनिंग कॉलेज खोलकर हम अपने युवा बेटे-बेटियों को स्किल्ड करेंगे, ताकि माइनिंग के क्षेत्र में आपको रोजगार मिले। सिंगरौली मे एनर्जी कॉलेज भी खोलेंगे, मध्यप्रदेश की धरती पर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सीएम राइज स्कूल प्रारंभ रहे हैं। गरीब, मध्यमवर्गीय, किसान परिवार से आने वाले प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई के लिए फीस सरकार भर रही है।

शिवराज ने कहा कि विकास की दौड़ में सिंगरौली पीछे नहीं रहेगा। यह ऊर्जाधानी मध्यप्रदेश के विकास का इंजन होगा। जल्द ही हम सिंगरौली-रीवा-जबलपुर औद्योगिक कॉरिडोर बनाएंगे, ताकि यहां रोजगार के अवसर और बढ़ सकें, मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई गरीब जमीन के बिना नहीं रहेगा। आज 421 एकड़ जमीन सिंगरौली जिले के के गरीबों को बांटी जा रही है। जहां सरकारी जमीन मिलेगी वहां सरकारी जमीन देंगे और जहां नहीं मिलेगी तो वहां खरीदकर देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews