खुशखबरी: ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मेडिकल स्टाफ ने करवाई डिलीवरी

खुशखबरी: ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मेडिकल स्टाफ ने करवाई डिलीवरी

रतलाम। सुशील खरे।

मध्यप्रदेश में कोरोना का संकट जारी है। इसी बीच कोरोना की दशहत के बीच रतलाम से एक सुखद खबर आई है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद मां को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

दरअसल बुधवार को श्रमिक ट्रैन गुजरात के सूरत से उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जा रही थी। सुबह रतलाम स्टेशन पहुचने के पहले प्रतापगढ़ निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने से मेडिकल स्टाफ ने ट्रेन के कोच में डिलीवरी करवाई गई। डिलीवरी करवाने के दौरान मेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों ने PPE किट पहन रखी थी। महिला को प्रसव के पश्चात रतलाम के जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती करवाया गया। महिला और नवजात दोनो स्वस्थ है।

इससे पहले बुरहानपुर में नन्हें मेहमानों का आगमन हुआ था। खास बात यह रही कि स्वजनों ने उसका नामकरण भी लॉकडाउन यादव किया था। जिसकेबाद मुख्यमंत्री शिवराज िंघ चौहान ने उस बच्चे को शुभकामनाएं दी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews