आर्थिक स्थिति सुधरते ही मिलेगी कर्मचारियों को गुड न्यूज़, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

आर्थिक स्थिति सुधरते ही मिलेगी कर्मचारियों को गुड न्यूज़, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के सरकारी कर्मचारियों (Government Employee) को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने इसके संकेत दिए हैं| उन्होंने कहा प्रदेश में शासकीय सेवकों की पदोन्नति का सर्वसम्मत समाधान शीघ्र ही निकाला जाएगा। कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जो अब धीरे-धीरे सुधर रही है, आर्थिक स्थिति बेहतर होते ही सभी शासकीय सेवकों को उनके रूके हुए पूरे लाभ मिलेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने अभिनंदन भी किया। सीएम ने कहा कि कर्मचारी सरकार के अभिन्न अंग हैं तथा शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर्मचारियों के माध्यम से ही होता है। आत्मनिर्भर म.प्र. का रोडमैप तैयार है। नए वर्ष में हम सब संकल्प लें कि इसे तेजी से क्रियान्वित कर म.प्र. को आत्मनिर्भर तथा देश में अग्रणी बनाएंगे।

सभी जायज मांगे पूरी होंगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान से कर्मचारियों ने रूकी हुई पदोन्नति करने, रुका हुआ महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि देने, कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा लाभ तथा सभी कर्मचारियों को 03 उच्चतर वेतनमान दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews