Breaking News : Google की सर्विसेस क्रैश, Gmail, Youtube और Google Voice को एक्सेस नहीं कर पा रहे यूजर्स

google down

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। ताजा जानकारी अनुसार गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से क्रैश (Down) हो गईं। गूगल की मुख्य सेवाए जैसे कि जी-मेल, यूट्यूब, Analytics, गूगल Voice आदि सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं हो पर रहा है, फ़िलहाल गूगल की और से अभी तक इस परेशानी पर कोई अधिकारिक बयान या कमेंट नहीं आया है। नवीनतम आउटेज, जो पिछले बार की तुलना में अधिक गहन प्रतीत हो रहा ये लगभग 10-15 मिनट पहले शुरू हुआ था।

ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक, दुुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके। 42% लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए। इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हो पा रहे हैं।

google down

इन सर्विसेस पर भी असर

गूगल की हैंगआउट, गूगल फॉर्म, गूगल क्लाउड, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स की सर्विसेस भी क्रैश हो गई हैं। इससे पहले 20 अगस्त को भी गूगल की सभी सर्विसेस क्रैश हो गई थीं।

वहीं Youtube डाउन होने की जानकारी लगते ही टीम यूट्यूब ने ट्वीट के जरिए लिखा कि ‘हम जानते है कि बहुत लोगों को यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है। हम इस इश्यू पर काम कर रहे है, जल्द ही और जानकारी के साथ अपडेट करते है’

गूगल डाउन होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया

https://twitter.com/AbhayKarchal/status/1338460595947929601

ख़बर लगातार अपडेट की जा रही है |

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews