मुंगावली क्षेत्र में टिड्डी दल की दस्तक, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

मुंगावली क्षेत्र में टिड्डी दल की दस्तक, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

अशोकनगर/अलीम डायर

देशभर से आ रही टिड्डी दल की घुसपैठ की खबरों में आज मुंगावली क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा। मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले भारतपुरा और गुनेरू बमोरी गांव में टिड्डी दल को देखा गया है। यह काफी बड़ी तादाद में आसमान में उड़ते नजर आए। लगभग लाखों की संख्या में टिड्डी दल देखकर किसानों में चिंता की लकीरें देखी जा रही है।

हालांकि टिड्डी दल द्वारा क्षेत्र में अभी तक कोई नुकसान की खबर नहीं आई है लेकिन यह भारी तादाद में आसमान में उड़ते नजर आ रहे हैं और उत्तर से पश्चिम की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार सुबह से ही टिड्डी दल ने जिले के कई हिस्सों में दस्तक दी है। सुबह चंदेरी में भी भारी तादाद में आसमान में उड़ते हुए देखे गए थे, इसके बाद यह मुंगावली क्षेत्र की ओर आ गए। इसे लेकर किसानों ने इनके हमले से बचाव के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। इनको भगाने के लिए कई तरह के जतन किए जा रहा है तो इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अब देखना यह है के यह टिड्डी दल क्षेत्र में किसानों की फसलों को कितना नुकसान पहुंचाते हैं या हवा के रुख के जरिए उड़ते हुए चले जाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews