मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। देश पिछले एक महीने से क्रिकेट का त्योहार ‘आईपीएल’ मना रहा है, इस बीच आज ईद के त्योहार ने इसमें और चार चांद लगा दिए और जब बात हो पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर विराजमान गुजरात टाइटन्स के सेलिब्रेशन की तो फिर क्या ही कहने! क्योंकि एक तो आप नंबर – 1, टीम आपकी अच्छा खेल रही उस पर ईद के दिन उपकप्तान राशिद खान आपके लिए स्पेशल अफगानी डिश बना दे और क्या चाहिए।

गुजरात टाइटन्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें राशिद खान अपने साथी खिलाड़ियों के लिए रोश पकाते हुए नजर आ रहे है, ये एक अफगानी डिश है, जो काफी हेल्थी होता है। राशिद ने होटल के किचन में स्पेशल डिश बनाई और साथी प्लेयर्स को भी खिलाई।

राशिद खान ने ईद के मौके पर पारंपरिक कुर्ता-पजामा पहना, जिसके कुछ फोटोज और रील्स उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए।

मोहम्मद शमी ने भी इस मौके राशिद और अन्य खिलाड़ियों के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ईद की दिली मुबारकबाद दी।

आपको बता दे गुजरात टाइटन्स मौजूदा सीजन में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है और टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकरार है। हार्दिक की अगुवाई में टीम ने अभी तक नौ मैच खेले हैं, इनमें से 8 में जीत दर्ज की है और वह 16 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान है। मंगलवार को टीम पंजाब किंग्स का सामना करेगी।