
Gwalior News : सोशल मीडिया के लिए रील बनाना आजकल युवाओं का खास शौक बन गया है, लड़के लड़कियां अपने इंजॉय के लिए रील बनाए हैं और फिर इन्हें पोस्ट करते हैं, लेकिन ये रील या सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली फोटोज किस मुसीबत में डाला सकती हैं इसका अंदाजा उन्हें तब होता है जब पुलिस उनके दरवाजे पर पहुँचती है।
सोशल मीडिया पर अपलोड की अवैध हथियार के साथ पोस्ट
ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र के सौंसा गाँव में रहने वाले अंकु उर्फ़ विवेक यादव के साथ भी ऐसा ही हुआ, उसने शौक में दो अवैध कट्टे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, वीडियो और फोटो वायरल होते ही पुलिस एक्टिव हुई, हथियारों का प्रदर्शन वैसे भी अपराध है और चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के कारण ये और भी गंभीर हो जाता है।
पुलिस ने युवक को घर से गिरफ्तार किया, की ये अपील
पुलिस ने लड़के की पहचान की और उसके घर पर पहुंच गई और उसे पकड़ लिया, पुलिस ने विवेक के कब्जे से एक अवैध कट्टा भी जब्त किया , पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया, एसडीओपी संतोष पटेल ने युवाओं के नसीहत देते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रिय या फिर ऐसे शौक के लिए अपना भविष्य ख़राब ना करें, हथियारों का प्रदर्शन गैर क़ानूनी है खुद को और अपने परिवार को संकट में न डालें।
[dgv_vimeo_video id=”933270184″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

