Gwalior News: पुलिस आरक्षक पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, SP के पास पहुंची शिकायत

पुलिस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पुलिस (MP Police) में पदस्थ एक आरक्षक पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। आरोप मोबाइल कारोबारी ने लगाए हैं। पीड़ित कारोबारी ने एसपी ऑफिस (Gwalior SP Office) पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, बिजली चमकने की भी संभावना

एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन देने पहुंचे सीपी कॉलोनी मुरार निवासी रवि यादव मोबाइल कारोबारी है उनकी दुकान चौराहे पर है । उन्होंने बताया कि उनकी दोस्ती मुरार थाने में पदस्थ रहे समीर खान नाम के पुलिस आरक्षक से तब हुई थी जब उसकी ड्यूटी चौराहे पर होती थी और आरक्षक समीर खान रवि के मोबाइल शॉप पर आते जाते थे।

समीर खान ने 6 महीने पहले एक दिन दुकान पर पहुंचकर अपनी पारिवारिक समस्या बताकर 1 लाख 20 हजार रुपए उधार मांगे और जल्दी उसे वापस लौटाने का वादा किया। लेकिन जब ज्यादा समय बीत गया तो रवि ने आरक्षक से अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन आरक्षक की नीयत खराब हो गई । पुलिस आरक्षक समीर पहले आज कल कर उसे टहलता रहा। जब उसने आरक्षक पर पैसे वापस लेने के लिए दबाब बनाया तो आरक्षक ने धमकी दी कि उसे वहां झूठे केस में फंसा देगा या मरवा देगा।

यह भी पढ़े.. अधिकारी-कर्मचारियों को लेकर कलेक्टर का बड़ा फैसला, वेतन रोकने के निर्देश

दोस्ती में उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने और धमकियाँ मिलने से मोबाइल कारोबारी रवि एसपी अमित सांघी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। जहां उसने दुकान के अंदर लगे CCTV के फुटेज भी एसपी को शिकायत के साथ दिए हैं जिसमें वो पुलिस आरक्षक के साथ पैसे का लेन देन करता दिख रहा है। आरक्षक द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिये हैं उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews