Gwalior News : कलेक्ट्रेट में पदस्थ क्लर्क 900 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

bribe News

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस (Gwalior Lokayukt Police) ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट में पदस्थ एक क्लर्क को 900 रुपये की रिश्वत (bribe)लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक अख़बार के रजिस्ट्रेशन के लिए स्थाई नंबर दिलाने के लिए वैरिफिकेशन के लिए रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त टीआई राघवेंद्र तोमर ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि सुमेर सिंह का बाड़ा फोर्ट रोड निवासी फरियादी सौरभ सक्सेना ने शिकायत की थी कि उसके अपने अख़बार ग्वालियर शौर्य के रजिस्ट्रार न्यूज़ पेपर ऑफ़ इण्डिया में  रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था।  उसके वैरिफिकेशन के लिए और स्थाई नंबर जारी करने के लिए कलेटक्ट्रेट की जनरल शाखा में पदस्थ क्लर्क रविंद्र राजपूत वैरिफेक्शन 1000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : सख्ती का असर, कर्मचारी निकले काम पर, उठने लगे कचरे के ढेर

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने आज बुधवार को सौरभ को पैसे लेकर क्लर्क रविंद्र के पास कलेक्ट्रेट की जनरल शाखा कक्ष क्रमांक 106 में भेजा और जैसे ही सौरभ सक्सेना ने रविंद्र राजपूत को 900 रुपये रिश्वत के दिए लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, ब्रांडेड कंपनियों की 500 बोरी सीमेंट बरामद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews