Gwalior News : हत्या के इरादे से आये बदमाशों ने कट्टे से की फायरिंग, वीडियो वायरल  

Gwalior News : हत्या के इरादे से आये बदमाशों ने कट्टे से की फायरिंग, वीडियो वायरल  

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने तीन युवकों पर कट्टों से फायर (Fire) कर दिए। युवकों ने मार्केट में घुसकर जान बचाने की कोशिश की, फिर उन्होंने एक मल्टी में छिपकर अपनी जान बचाई। बदमाश फायर करते हुए भाग गए। घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी (CCTV ) कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की कुंज विहार कॉलोनी (Kunj Vihar Colony) में रहने वाला हिमांशु शर्मा इंदौर (इंदौर)  में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वो एक दिन पहले ही अपने दोस्त की बर्थ डे सेलिब्रेट करने ग्वालियर(Gwalior) आया था। मंगलवार की देर शाम हिमांशु, शिवांश भदौरिया और सुखबीर कौरव के साथ पटरी रोड पर घूमने निकले। वे एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेकर लौट रहे थे तभी एक सफ़ेद रंग की बोलेरो पास में आकर रुकी उसमें से चार पांच लड़के उतरे और कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। वे जान बचाने मार्किट के अंदर की तरफ भागे तो हमलावर वहां भी घुस आये किसी तरह हिमांशु और उनके साथियों ने एक मल्टी में छिपकर अपनी जान बचाई। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि बोलेरो से अमित कौरव, मनोज राजावत और अर्जुन गुर्जर अपने साथियों के साथ आये थे। मनोज और अर्जुन ने उस पर फायरिंग की।

दोस्त की हत्या में मुख्य गवाह है हिमांशु 

हिमांशु ने पुलिस (Police) को बताया कि हमलावरों ने एक साल पहले पटरी रोड पर उसके दोस्त को गोली मार दी थी उस समय वो एक सेलून पर था।  दोस्त पर हुए प्राणघातक हमले में वो मुख्य गवाह है।  हमलावर गवाही बदलने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं और उन्होंने मौका देखकर मेरी हत्या की कोशिश की। यदि भागता नहीं तो मेरी और मेरे दोस्तों की जान जा सकती थी।

वीडियो वायरल, पुलिस कर रही तलाश 

हिमांशु ने घटना की शिकायत गोला का मंदिर थाने में की। उधर घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो मार्किट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो।  पुलिस ने मामला दर्ज आकर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews