Gwalior News: गर्भवती मां ने पहले मासूम को लटकाया, फिर खुद लगा ली फांसी

Gwalior News: गर्भवती मां ने पहले मासूम को लटकाया, फिर खुद लगा ली फांसी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior) में सोमवार की शाम एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपका भी कलेजा कांप जाएगा। एक गर्भवती मां ने पहले अपने मासूम बेटे को फांसी पर लटकाया और फिर खुद भी फांसी (Pregnant Mother First Hanged The Innocent Than Hanged Herself)  पर झूल गई। घटना की सूचना जैसे ही क्षेत्र में लगी वहां मातम छा गया। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जाँच शुरू कर दी है।  शुरूआती जाँच में घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। मृतका ने चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

ग्वालियर के हजीरा थाना (Gwalior Police) क्षेत्र के यादव धर्म कांटे के पास बसे माधवी नगर में उस समय कोहराम मच गया जब एक महिला ने अपने चार साल के बच्चे के साथ फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मृतका प्रीति प्रजापति 8 महीने की गर्भवती थी। घटना में गर्भ में पल रहे बच्चे सहित तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मोहल्ले में आग की तरह फैली।

ये भी पढ़ें – एक पलंग पर तीन बच्चे देख भड़के विधायक, लगाई फटकार, मंत्री को लगाया फोन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी , मौके पर हजीरा थाना टी आई आलोक सिंह परिहार, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचे।  पुलिस को मां बेटे के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जाँच कराई फिर शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें – Video : मंत्री जी ने किसान के पैरों पर सिर रखकर मांगी माफी, जानिये कारण

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि मृतका प्रीति का पति मजदूरी करता है , मृतका ने चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है जिसे जब्त कर लिया गया है उसकी जाँच की जाएगी। शुरूआती जाँच में घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।  पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में ले लिया है।

ये भी पढ़ें – दिग्गी के बयान पर मचा घमासान, अब बाल आयोग अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग, DGP को लिखा पत्र

[dgv_vimeo_video id=”616050083″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews