15 फरवरी से लगेगा ग्वालियर व्यापार मेला, CM ने किया औपचारिक उद्घाटन

15 फरवरी से लगेगा ग्वालियर व्यापार मेला, CM ने किया औपचारिक उद्घाटन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। रियासतकालीन ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार (Gwalior Trade Fair) मेला इस साल 15 फरवरी से लगेगा और इसमें वाहनों की बिक्री पर 50 प्रतिशत की छूट भी देगी। ये घोषणा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan) ने ग्वालियर व्यापार मेले का औपचारिक उद्घाटन करते हुए की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar)और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे।

ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan)  ने ग्वालियर व्यापार मेला (Gwalior Trade Fair) पहुंचकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण मेले में देरी हुई लेकिन इस मेले को लगाने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर लगातार मेरे संपर्क में थे। इसके अलावा हमारे अन्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद राजपूत, ओम प्रकाश सकलेचा भी इसके लिए प्रयास कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके प्रयासों से अब इसकी शुरुआत हो रही है। इसे 15 फरवरी से शुरू किया जायेगा और वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

ग्वालियर में आने से डरता है कोरोना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan) ने कहा कि कोरोना के कारण हम लोगों को चिंता थी हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से कोरोना अब लगभग समाप्ति की तरफ है फिर भी सावधानी रखना जरूरी है। अभी प्रदेश में भी कोरोना नियंत्रण में है एक दिन में अब 200-250 केस ही आ रहे हैं और ग्वालियर में तो कोरोना आने से ही डरता है क्योंकि यहाँ के लोग बहुत जबरदस्त हैं। इसलिए अब इस समय मेला लगाना ठीक लगा। इसलिए ये फैसला देरी से लिया।

ग्वालियर में ही कराना होगा रजिस्ट्रेशन तभी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan) ने कहा कि ग्वालियर का मेला ऐतिहासिक है। इससे ग्वालियर को पहचान मिलती है जिसे और बढ़ाना है। उन्होंने कहा यहाँ वाहनों की बिक्री पर रोड टैक्स में छूट मिलती थी बीच में बंद हो गई अब जब मुझसे ये बात कही गई है तो अवश्य मिलेगी। अरे छूट क्या ग्वालियर वाले जो मांगेंगे वो मिलेगा। ग्वालियर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। लेकिन ये याद रहे इस 50 प्रतिशत छूट का लाभ तभी मिलेगा जब वाहनों का रजिस्ट्रेशन ग्वालियर में ही हो। बाहर से गाड़ी खरीदोगे तो इस छूट का नहीं मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews