
Har Ghar Tiranga : सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के कोलार रोड से बैरागढ़ तक तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसी क साथ वे इस यात्रा में शामिल भी हुए। राजधानी में लगभग 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में सैकड़ों वाहन और हज़ारों लोग शामिल हुए।
सीएम ने की अपील
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हम सबकी शान, मान और अभिमान है। उन्होंने इस मौक़े पर अपील की कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी प्रदेशवासी 9 से 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। यह अभियान उन असंख्य अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने मां भारती के सम्मान व स्वाभिमान के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।’ इसी के साथ उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी http://harghartiranga.com पर जरूर अपलोड करें।
हर घर तिरंगा अभियान
सीएम मोहन यादव मे कहा कि हम संकल्प लें और इसे साकार भी करें कि मध्यप्रदेश के हर घर पर तिरंगा लहराएगा और उन विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगे, जिन्होंने हमारे प्रदेश को अपने तप और त्याग से समृद्ध बनाया। बता दें कि भारत की स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, भारत सरकार ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम “हर घर तिरंगा” है। इसके तहत प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। अभियान का उद्देश्य देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गर्व और सम्मान की भावना से जोड़ना है और अब ये अभियान हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाया जाता है।
[dgv_vimeo_video id=”998593957″]
LIVE: भोपाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभगिता #HarGharTiranga2024 https://t.co/0fjYNdY4Lz
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 14, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

