हरदा: लॉकडॉउन के दौरान जिले में अवैध शराब बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरदा: लॉकडॉउन के दौरान जिले में अवैध शराब बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरदा।पंकज तंवर

लॉक डाउन के दौरान जिले में अवैध शराब का बिकने का सिलसिला लगातार जारी है । शराब के दाम आसमान पर छू रहे हैं। सामान्य तौर पर बिकने वाली शराब करीब 3 से 4 गुना अधिक भाव पर बेची जा रही है । सामान्य तौर पर 40 से 50 रूपए प्रति क्वार्टर बिकने वाली देसी शराब 150 प्रति क्वार्टर तक पहुंच चुकी है । लगभग यही हालात अंग्रेजी शराब के भी हैं । पुलिस प्रशासन की लगातार कड़ी निगरानी के बाद भी शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है । आबकारी अमला चैन की नींद सो रहा है । हरदा पुलिस ने शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है । मुखबिर की सूचना पर खंडवा जिले से लाई हुई अवैध शराब की बड़ी संख्या में पेटियां जब्त की गई है ।

हरदा जिले के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में अवैध शराब जब्त 

शनिवार रात को थाना सिविल लाइन हरदा मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर की ग्राम गहाल में दो भाईयों सद्दाम खान पिता रज्जाक खान एवं फिरोज खान पिता रज्जाक खान दोनों निवासी गहाल के सद्दाम के पास से अवैध शराब पेटियां जप्त की गई । थाना प्रभारी सिविल लाइन जयंत मर्सकोले के निर्देश पर पुलिस टीम ग्राम गहाल में यह कार्रवाई की गई । असलम पिता रज्जाक निवासी गहाल के घर से 40 पेटी देसी प्लेन शराब के. कुल शराब 360 बल्क लीटर आरोपी सद्दाम खान एवं फिरोज खान निवासी गहाल के कब्जे से सद्दाम के घर से जप्त की गई आरोपी सद्दाम खान द्वारा बताया गया कि शराब उसके बड़े भाई असलम खान पिता रज्जाक खान निवासी का हाल एवं उसके साथी राजेश कुशवाहा पिता भगवान दास कुशवाहा निवासी गहाल के कहने पर घर में रखी गई थी । असलम के कहने पर शराब दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा था असलम अपने साथी राजेश के साथ शराब खंडवा जिले से मोटरसाइकिल से लाता है । आरोपियों से कुल कुल शराब 40 पेटी देसी प्लेन के कुल शराब 360 बल्क लीटर लीटर कीमती 1,22,000 की जप्त की गई है आरोपी असलम खान एवं राजेश कुशवाहा की तलाश जारी है । पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद गौतम , सउनि किशन उइके , प्रधान आरक्षक राजेश रघुवंशी प्रधान आरक्षक हेरंब पांडे , चालक आरक्षण शैलेंद्र ठाकुर की भूमिका रही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews