आर्डर पर गाड़ी चुराकर Home delivery करने वाला चोर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद

आर्डर पर गाड़ी चुराकर Home delivery करने वाला चोर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अपराधियों की सनक और हिम्मत के बारे में आपने बहुत कुछ पढ़ा और देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक अपराधी की हिम्मत और सनक की ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौंक जायेंगे। जी जी हाँ सही पढ़ा आपने। दरअसल ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर (Thief) को गिरफ्तार किया है जो आर्डर के हिसाब से गाड़ी चोरी कर ग्राहक को उसके घर तक पहुंचाता है यानि Home delivery करता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोर (Thief) की निशानदेही पर चोरी की 6 मोटर साईकिल बरामद की हैं।

Home delivery शब्द सुनते ही दिमाग में on line सामान बेचने वाली अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमेटो, स्विगी जैसी कंपनियों के कर्मचारी जेहन में आते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डिलेवरी बॉय के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद ही मालिक है और खुद ही डिलेवरी बॉय। इसका नाम है हरिओम, ये महाशय प्रोफेशनल चोर (Thief) हैं। पुलिस ने इन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News: सिहोरा में एडवोकेट पर हुए हमले के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल

इंदरगंज थाने के सब इंस्पेक्टर रशीद खान के मुताबिक 24 मार्च को शिंदे की छावनी अलीजाबाग क्षेत्र में एक युवक द्वारा वाहन चोरी करने की जानकारी टीआई को मुखबिर ने दी। सूचना पर डायल 100 और थाने के स्टाफ को भेजा गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां खड़ा एक युवक भागने लगा। युवक ने पकड़कर जब युवक से पूछताछ की तो वो ठीक से जवाब नहीं दे रहा था। जब उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो वाहन चोर (Thief) है,  उसने 6 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोर (Thief) स्मैक का नशा करता सभी चोरियां नशे में ही की हैं। पुलिस ने बताया कि ये शातिर चोर ग्राहक की पसंद की गाड़ी जैसे एक्टिवा, हीरो होंडा, पल्सर जो चाहिए चोरी करता था और मुहैया कराता था।  बताया जा रहा है कि गिरफ्तार वाहन चोर ग्राहक से उसकी पसंद का मॉडल और कलर भी पूछ लेता था और फिर उसकी पसंद की गाड़ी चोरी कर ग्राहक के घर पर पहुंचाता था यानि Home delivery करता था। पुलिस ने बताया कि  इसके दो साथी और हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस को चोर ने बताया कि जब वो गिरफ्तार हुआ उससे पहले वो रामदास घाटी से एक बाइक चोरी कर ले गया था जिसकी डिलेवरी मोतीझील क्षेत्र में देनी थी लेकिन ग्राहक पलट गया उसने कहा कि उसे तो एक्टिवा चाहिए इसलिए एक्टिवा चोरी करने आया था लेकिन पकड़ा गया। पता चला है कि गिरफ्तार वाहन चोर हरिओम पहले भी 15 बार जेल जा चुका है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews