अब नही लगाने होंगे थाने के चक्कर, गृहमंत्री ने शुरु की ‘FIR आपके द्वार’ सेवा

अब नही लगाने होंगे थाने के चक्कर, गृहमंत्री ने शुरु की ‘FIR आपके द्वार’ सेवा

भोपाल। मध्यप्रदेश (madhypradesh) में अब एफआईआर (FIR) के लिए आपको थाने-थाने भटकना नही पड़ेगा,  पुलिस अब घर-घर जाकर एफआईआर दर्ज करेगी। प्रदेश  की शिवराज सरकार ने सोमवार से ‘एफआईआर आपके द्वार’ सेवा शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश(madhypradesh) के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Mishra) ने आज सोमवार को ‘FIR आपके द्वार’ का शुभारंभ किया।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एक नंबर लगाने पर तीन सुविधाएं मिलेंगी। इससे फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस से भी संपर्क किया जा सकेगा। इसमें शिकायत मिलने पर डायल 100 संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचेगी। जरूरत होने पर यह एफआईआर दर्ज भी करेगी।

प्रदेश के हर संभागीय मुख्यालय के दो थानों से FIR की जा सकेगी।यह देश की पहली सेवा होगी जिसमें थाना आप तक पहुँच कर एफआईआर दर्ज करेगा।11 संभागीय मुख्यालय और और गैर संभागीय मुख्यालय के रूप में दतिया में सेवाएं प्रारंभ हुई। 3 महीने का पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभ हुआ।प्रत्येक संभागीय मुख्यालय पर एक थाना शहरी क्षेत्र में और एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में योजना का पा.यलट प्रोजेक्ट प्रारंभ।

फिलहाल यह सेवा प्रदेश का राजधानी भोपाल के पिपलानी (शहर) और बैरसिया (ग्रामीण) थाना क्षेत्रों और इंदौर के पलासिया (शहर) और हातोद (ग्रामीण) क्षेत्रों से शुरू की जाएगी।अगर इसके परिणाम सकारात्मक आए तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला किया है खास बात ये है कि आज पहली एफआईआर जवाहर चौक पुराना खजाना रेस्टोरेंट के सामने के सुनील चतुर्वेदी ने अपनी गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अपनी गाड़ी एमपी 04 ST 0959 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट FRV 49 से दर्ज की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews