MP में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत मासूम की दर्दनाक मौत

MP में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत मासूम की दर्दनाक मौत

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
ससुराल में हुई गमी में शामिल होने शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा जा रहे हैं, पति पत्नी और उनके 4 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिवार ग्वालियर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के नरेश्वर गांव में रहने वाले देवेंद्र गुर्जर अपनी पत्नी कांता और 4 वर्षीय बेटे शिवा के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा में स्थित अपनी ससुराल में हुई गमी के फेरे में शामिल होने के लिए आज सुबह लगभग 4 बजे घर से निकले थे । घाटीगांव पार करते ही सिरसा की घाटी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही देवेंद्र गुर्जर, उसकी पत्नी कांता और मासूम बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना घाटीगांव पुलिस ने मृतकों के शव को ग्वालियर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews