मुरैना में सैकड़ों कांग्रेस नेता गिरफ्तार, CM शिवराज और सिंधिया का विरोध करने पहुंचे थे

मुरैना में सैकड़ों कांग्रेस नेता गिरफ्तार, CM शिवराज और सिंधिया का विरोध करने पहुंचे थे

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्यप्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर मिल रही है। अंबा थाना पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने जिला अध्यक्ष राकेश मावई सहित एक सैकड़ा कांग्रेसियों को कब्जे में लिया है।बताया जा रहा है ये लोग मुख्यमंत्री शिवराज और राज्यसभा सांसद सिंधिया का विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने इनको पहले ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और काफी देर तक हंगामा करते रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है,ताकी कोई सुरक्षा में चूक ना हो।

दरअसल, आज से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) , राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar)  ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal Division) के  चार दिवसीय दौरे पर  है।तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितम्बर को दिमनी, अम्बाह और मेहगाँव विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। मुरैना विधानसभा के अंतर्गत दिमनी में करीब 71 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दिमनी से अम्बाह के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में करीब 62 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से मेहगांव जिला भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां मेंहगॉंव के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 204 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है।लेकिन इसके पहले ही कांग्रेसियों ने उनका विरोध करना शुरु कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews