पति बोला मुंबई में पार्टनर बदलकर करते हैं एंजॉय, वहीं चलो, महिला पहुंची पुलिस के पास

पति बोला मुंबई में पार्टनर बदलकर करते हैं एंजॉय, वहीं चलो, महिला पहुंची पुलिस के पास

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में पति पत्नी (Husband Wife)के पवित्र रिश्ते को तार तार करने वाला एक मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के सामने इतनी शर्मनाक और घिनौनी शर्त रखी जिसे पत्नी ने मानने से इंकार किया तो पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और छोड़कर चला गया। परेशान महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

गिरवाई थाने पहुंची 31 साल की एक महिला ने आवेदन दिया है कि उसका पति उसपर वाइफ स्वेपिंग (Wife Swapping) करने के लिए दबाव बनाता है। उसने उसके 15 लाख रुपये भी हड़प लिए और मुंबई चला गया। वो रेलवे में कर्मचारी है। पेशे से नर्स महिला ने आवेदन में बताया कि 2019 में उसका पहले पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद स्थाई भरण पोषण के लिये उसे पहले पति से 25 लाख रुपये और 5 लाख के जेवर मिले थे। उसके बाद उसके जीवन में विनोद बघेल आया। दतिया में रहने वाला विनोद रेलवे में नौकरी करता है अभी वो मुंबई में पदस्थ है। जनवरी 2020 में विनोद ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों मिले, विनोद ने कहा कि वो उसके बारे में सब जानता है फिर भी शादी करना चाहता है। दोनों के परिवार तैयार हो गए फिर इन लोगों ने 26 जनवरी 2020 को शादी कर ली।

शादी से पहले ही बनाये संबंध, अप्राकृतिक कृत्य भी किया

महिला ने शिकायत में कहा कि शादी तय होने के बाद विनोद से उसके साथ मना करने पर भी जबरन शारीरिक संबंध भी बनाये। इतना ही नहीं उसने अप्राकृतिक कृत्य भी किया। शादी के बाद हम 20 दिन साथ रहे। तभी उसने मुझे बातों में लेकर गिरवाई क्षेत्र में मकान लेने के नाम पर 15 लाख रुपये ले लिये। बाद में पता चला कि मकान तो लोन पर लिया है। अब बैंक वाले पैसा मांग रहे हैं।

वाइफ स्वेपिंग के लिए दबाव बनाया, इंकार किया तो पीटा और छोड़कर चला गया

महिला ने बताया कि शादी के बाद जब लॉक डाउन लग गया तब भी विनोद नहीं आया। वो अपने मायके चली गई कुछ दिन पहले विनोद आया और बोला कि मुंबई मे एक ग्रुप है जिसे उसने जॉइन कर रखा है वहाँ लाइफ पार्टनर बदल कर सब एंजॉय, करते हैं इसलिए तुम भी मेरे साथ चलो मजे करेंगे। उसकी बात सुनकर मैंने इंकार कर दिया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और मुझे छोड़कर चला गया।

पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज

पुलिस ने महिला के शिकायती आवेदन के आधार पर उसके पति विनोद बघेल के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews