सियासी हलचल के बीच आईएएस अफसरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

सियासी हलचल के बीच आईएएस अफसरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

भोपाल।एमपी में एक तरफ कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराए हुए है वही दूसरी तरफ आईएएस अफसरों के तबादलों का दौर तेजी से जारी है। शनिवार रात फिर आठ अफसरों के तबादले किए गए है।राज्य शासन ने शहडोल कलेक्टर ललित दाहिमा को हटा दिया है। उन्हें मंत्रालय में उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है।उनके स्थान पर पशुपालन विभाग के उप सचिव सतेंद्र सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 21 फरवरी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाई गईं संचालक छवि भारद्वाज को आदिवासी विकास में अपर आयुक्त पदस्थ किया है।उन्हें पुरुष नसबंदी का लक्ष्य पूरा करने को लेकर निर्देश जारी करने पर मिशन से हटाकर मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया था। शासन ने अपर कलेक्टर होशंगाबाद केडी त्रिपाठी को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पद पर किया तबादला निरस्त कर संचालक मप्र स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी पदस्थ किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews