कचरा फेंकने से मना किया तो तलवार, चाकू, रॉड से हमला कर हत्या, दो गिरफ्तार

कचरा फेंकने से मना किया तो तलवार, चाकू, रॉड से हमला कर हत्या, दो गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के टेढ़ी नीम इलाके में देर रात एक युवक की सिर्फ इसलिए आरोपियों ने हत्या (Murder) कर दी क्योंकि वह सड़क पर कचरा फेंकने से मना कर रहा था, लोगों को समझाइश दे रहा था। हत्या (Murder) की घटना को पांच आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया है। आरोपियों ने तलवार, रॉड और चाकू से हत्या (Murder) की है। वारदात में हनुमानताल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें – Raisen News: करणी सेना के जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बताया जा रहा है कि हनुमानताल टेड़ी नीम बाबाटोला अंतर्गत सईद शाह उम्र 40 वर्ष के घर के पास सद्दाम कुरैशी का घर है। अक्सर सद्दाम एवं सईद की भाभी के बीच कचरा फेंकने को लेकर विवाद होता रहता था, कई बार सद्दाम और उसके घर वाले सईद की भाभी को गलत लहजे से संबोधित किया करते थे, इस विवाद के बाद सईद शाह ने सद्दाम एवं भूरा को सड़क पर बुलाकर समझाईश दी और अपना व्यवहार सही रखने की हिदायत भी दी।

आरोपियों को सईद का समझाना गुजरा नागवार 

सईद के द्वारा आरोपियों को समझाना इतना नागवार गुजरा की सद्दाम कुरैशी, भूरा कुरैशी, बौना, सप्पू मुसलमान, आरिफ मुसलमान सईद के घर पहुंचे और उसे सड़क पर बुलाकर तलवार, रॉड और चाकू से कई वार कर दिए। वारदात के बाद सईद की स्थिति गंभीर हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

घटना के बाद हनुमानताल थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम कुरैशी एवं भूरा को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ये तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त (Arrest) में होंगे। पुरानी रंजिश के तहत यह हमला किया गया है इस बात की भी तफ्तीश जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews