डिंडौरी में कर्फ्यू का असर, सड़कें सूनी, घरों में कैद लोग

डिंडौरी में कर्फ्यू का असर, सड़कें सूनी, घरों में कैद लोग

डिंडौरी।प्रकाश मिश्रा।

डिंडौरी जिला मुख्यालय सहित जिले के सातों विकासखंडों में कर्फ्यू का असर देखने को मिला एक ओर जहाँ सड़कें सूनी दिखाई दी वहीं आम लोगों ने भी पूर्ण लॉक डाउन कासमर्थन किया जिसके कारण चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। ज्ञात हो कि जिला कलेक्टर बी कार्तिकेयन के द्वारा पूर्ण लॉक डाउन 4 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 6 अप्रैल प्रातः 7 बजे तक के आदेश जारी किया गया था जिसका जिलेवासी भी पूर्ण समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं।

जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट मोड में रखा है। सभी थाना एवं चौकियों को अपनी सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गए हैं। जिले की सीमाओं को सील किया जा चुका है जगह जगह बनाए गए चेकप्वाइंट पर आने जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है । कर्फ्यू के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को जारी रखने के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिए हैं। लॉक डाउन के दौरानआवश्यक कार्यो से निकले लोगो को आने जाने के उचित कारणों की जांच कर आने जाने की अनुमति दी जा रही है। जिन वाहनों को पूर्ण लॉक डाउन अवधि में अनुमति नही है उन पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews