होशंगाबाद में बुधवार को 125 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 38 नए मरीज मिले

होशंगाबाद में बुधवार को 125 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 38 नए मरीज मिले

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल।  बुधवार को जिले में एक्टिव मामले के संक्रमितों का आंकड़ा 376 से घटकर 289 हो गया, क्योंकि 125 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं बुधवार को 38 नए संक्रमित मिले हैं।

बुधवार को जिले भर में कुल 275 सेम्पल लिए गए व मात्र 135 की रिपोर्ट आई जिसमें से 94 नेगेटिव 38 पॉजिटिव व 9 सेम्पल को रिजेक्ट किया गया। अब 1205 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले भर में कुल 15057 सेम्पल लिए जा चुके हैं जिनमें से 13852 की रिपोर्ट आ चुकी है वहीं 682 सेम्पल रिजेक्ट भी हुए हैं। अब तक जिले में हुए कुल संक्रमित की संख्या बढ़कर 1046 हो गई, वहीं 12284 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं अच्छी बात ये रही कि बुधवार को बड़ी संख्या में 125 लोगों स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अधिकृत जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 24 मौतें हो चुकी हैं। अब जिले भर में कुल 269 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में 214 मरीजों का इलाज जारी है है व जिले के बाहर उपचाररत मरीजों की संख्या 75 है। वहीं 7459 लोग होम क्वारन्टीन हैं व 197 संस्थागत क्वारन्टीन हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews