पुलिस हिरासत में आरोपी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

पुलिस हिरासत में आरोपी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

जबलपुर।संदीप कुमार

हत्या-लूट-रेप सहित कई अपराधों में लिप्त एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में खुद पर हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की है।अपराधी का नाम मुड़ी उर्फ इस्माइल है जिसके ऊपर जिले के अलग अलग थानों में 40 से ज्यादा मामले दर्ज है।महिला थाना पुलिस ने रात में अपराधी इस्माइल को नाबलिक से रेप के मामले में गिरफ्तार किया था।रात में अचनाक ही आरोपी मुड़ी ने ब्लेड से खुद पर हमला कर दिया।

आरोपी ने अपने पेट मे खुद ब्लेड मार ली।घटना के बाद घायल हालात में इस्माइल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।जानकरी के मुताबिक इस्माइल पर nsa की कार्यवाही भी की गई थी।जबलपुर के चाँदनी चौक निवासी आरोपी हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और फिर पड़ोस में ही रहने वाली एक नाबिलक से रेप की वारदात को अंजाम दिया था।नाबलिक की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।फिलहाल घायल के जिलाबदर को लेकर पुलिस जल्द ही पत्र कलेक्टर को भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews