भारतीय पहलवान निशा दहिया की हत्या की खबर गलत, वीडियो जारी कर दी जानकारी

भारतीय पहलवान निशा दहिया की हत्या की खबर गलत, वीडियो जारी कर दी जानकारी

चंडीगढ डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा के सोनीपत जिले के हलालपुर गांव में राष्ट्रीय स्तर की पहलवान निशा दहिया की हत्या की खबर सामने आई। लोगों ने कहा कि निशा और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लेकिन थोड़ी देर बाद ही एक वीडियो जारी करके बताया कि वे सुरक्षित हैं।

मशहूर पहलवान और ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी साक्षी मलिक ने भी ट्वीट करके निशा के बारे में कहा कि वह जीवित हैं। इसके पहले खबर आई थी कि गांव में गोलीबारी हुई है और निशा और उनके भाई की मौत हो गई है। निशा ने पिछले सप्ताह बेलग्रेड में आयोजित रेसलिंग चैंपियन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह मेडल उनको अंडर 23 रेसलिंग चैंपियन के 65 किलो भार वर्ग में मिला था।

BJP ने घोषित की पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची, इन्हें मिली जिम्मेदारी

बुधवार की शाम को तेजी के साथ सोशल मीडिया पर यह खबर उड़ी थी कि राष्ट्रीय स्तर की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई सूरज दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना सोनीपत के हलालपुर गांव में हुई और हत्या के बाद हमलावर भाग गए। यह खबरें भी आई थी कि गोलीबारी में निशा की मां धनपति की हालत गंभीर है। बाद मे निशा ने वीडियो जारी करके बताया कि यह खबर गलत है। मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं और गोंडा में नेशनल सीनियर खेलने के लिए आई हुई हूं। हालांकि यह भी जानकारी मिली है कि सोनीपत के हलालपुर गांव में जिस लड़की की हत्या हुई है वह भी पहलवान है और उसका नाम भी निशा है। उसके भाई की भी हत्या की गई है जिसका नाम सूरज है और मां की हालत गंभीर है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वहां पर जमकर हंगामा किया है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वहां पर आगजनी की है और तोड़फोड़ भी की है।

Virendra Sharma
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews