Indore Coronavirus: इंदौर में फिर कोरोना ब्लास्ट, 179 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 1 की मौत

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

इंदौर, आकाश धोलपुरे

लोगो द्वारा बिना किसी खौंफ के जो सोशल मिक्सिंग ( सामाजिक मेल मिलाप ) की जा रही है उसके नतीजे हर रोज सामने आ रहे है बावजूद इसके इंदौर में हर रोज 100 से अधिक और कभी – कभी तो 200 से अधिक संक्रमित सामने आ रहे है। दरअसल, बीते माह की जुलाई से लेकर 18 अगस्त मंगलवार तक इंदौर जिले में जारी किये सरकारी आंकड़ो के मुताबिक 25 शतक और 3 दोहरे शतक लगाए है याने बीते करीब 1 माह में 25 दफा 100 से ज्यादा मरीज सामने आए है वही 2 बार 200 से ज्यादा मरीज संक्रमण का शिकार हुए है।

इंदौर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला इंदौर द्वारा मंगलवार 18 अगस्त की रात को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में कोरोना संक्रमण के 179 नए मामले सामने आए है जिसकी बड़ी वजह अनलॉक इंदौर में कुछ लोगो द्वारा बरती जा रही लापरवाही है। शहर में अभी भी ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे जहां न तो मास्क को प्राथमिकता दी जा रही है और ना ही 2 गज की दूरी को वही हाथ धोना तो किसी बड़ी आफत के समान कुछ लोगो को लगने लगा है। ये ही वजह है कि इंदौर में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ते जा रहे है और वर्तमान में 3277 संक्रमित मरीजो का इलाज इंदौर में जारी है। मंगलवार को जारी किए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में 179 नये संक्रमितो के साथ अब तक कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 10370 तक जा पहुंची है जिनमें से 6747 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके है वही 3277 लोगो का इलाज चल रहा है। मंगलवार को इंदौर में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है जिसके बाद अब तक कोविड – 19 से जान गंवाने वालो की संख्या 346 तक जा पहुंची है।

मंगलवार को 64 लोग स्वस्थ होकर कोरोना की जंग जीतकर लौट चुके है वही क्वारन्टीन सेंटर्स से 69 लोगो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल, इंदौर में कोरोनिल ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार ये दावा कर रहा है कि सैम्पलिंग बढ़ाये जाने और टेस्टिंग क्षमता के बढ़ने से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है हालांकि विभाग इस बात को भी नही नकार रहा है कि लोग बेफिक्र हो चले है और इसी का परिणाम है कि कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे है। ऐसे में लोगो से ये अपील भी की जा रही है कि वो कोविड – 19 के सभी दिशा निर्देशों का पालन करे।इधर, लोगो के शरीर मे एंटी बॉडीज की क्षमता की जानकारी को हासिल करने के लिए शुरू किए सीरो सर्वे के तहत अब तक कुल 5439 सैम्पल एकत्र किए जा चुके है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews