
Indore News : इन्दौर शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है जहां कुछ ही घंटों के भीतर शहर में दूसरी हत्या का मामला सामने आया भाई ने अपने भाई पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह है मामला
बता दें कि घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में रहने वाले मनोज खत्री का अपने ही भाई सुमित से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि सुमित ने घर में रखी नुकीले हथियार से मनोज के सीने पर वार कर घायल कर दिया परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है वहीं आरोपी सुमित की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”825556340″]
[dgv_vimeo_video id=”825556664″]
बताया जा रहा है कि मृतक के घर के पास शादी समारोह चल रहा था यह मृतक का आखरी वीडियो है जिसमे मृतक नाचते हुए नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार हुई हत्या में खुलकर सभी तथ्य जांच के बाद सामने आंएगे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”825556946″]
