इंदौर एक बार फिर बना नंबर 1, स्वच्छता में लगातार पांचवी बार मारी बाजी

इंदौर एक बार फिर बना नंबर 1, स्वच्छता में लगातार पांचवी बार मारी बाजी

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर( Indore News) ने एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण (Swachchta sarvekshan) में बाजी मार ली है। शनिवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में देश का सबसे स्वच्छ शहर (The cleanest city) की घोषणा कर दी गई है ये अवार्ड लेने के लिए मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, सासंद शंकर लालवानी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा और जिला कलेक्टर मनीष सिंह मंच पर पहुंचे। इसके पहले सफाई मित्र अवार्ड भी नगर निगम इंदौर ने जीता।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी हुई सस्ती, नहीं बदले सोने की कीमत, ये हैं ताजा रेट

इंदौर के नम्बर वन होने के साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जब टीम इंदौर को अवार्ड दिया तो इंदौर में जश्न शुरू हो गया। स्वच्छता के पंच को लगाने के साथ ही शहर में सफाई मित्रों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है साथ ही शहरवासी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews