Indore Update: सर्वे ने बढ़ाई चिंता, फिर 118 नए केस, फिलहाल Lockdown नहीं

indore

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है।आए दिन अलग अलग इलाकों से नए नए मरीज मिल रहे है। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में फिर 118 कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद आंकड़ा 6457 पहुच गया है । वही एक की मौत हो गई और अबतक मरने वालों की कुल संख्‍या 301 हो गई है। जहां बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए भोपाल में दस दिन का लॉकडाउन लगाया गया है वही इंदौर में प्रशासन ने इस पर कोई फैसला नही लिया है।हालांकि जिला प्रशासन ने अब निरंजनपुर और चोइथराम फल-सब्जी मंडी को शनिवार तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि हम भी नहीं चाहते कि व्यापारियों को नुकसान हो, लेकिन जरूरत से ज्यादा ढील देने से जोखिम बढ़ सकता है। सरकारी और निजी कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत स्टाफ ही बुलाया जाएगा जबकि राजस्व अर्जित करने वाले विभागों को इसमें छूट रहेगी। शहर में अब रात्रिकालीन कर्फ्यू भी रात 9:00 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया रहेगा।यहां बाजारों में ‘लेफ्ट-राइट’ सिस्टम जारी रखा जाएगा।

इधर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) द्वारा मई के अंत में करवाए गए सीरो सर्वे ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सर्वे के अनुसार, इंदौर में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। यहां के 85 प्रतिशत से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित ही नहीं हुई है। हर्ड इम्यूनिटी (सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होना) से हम अभी काफी दूर हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews