
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आईआरसीटीसी ने नवरात्रि के लिए नई योजना लेकर आया है। 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही है और आईआरसीटीसी यात्रियों को IRCTC की तरफ से कुछ नया मिलने वाला है। नवरात्रि के दौरान ट्रेन में यात्रियों को स्पेशल थाली मिलेगी। व्रत की स्पेशल थाली में सात्विक भोजन होगा। इस सर्विस को रेलवे ने यात्रियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की है। व्रत की थाली के लिए आईआरसीटीसी ने मेन्यू भी तैयार किया है और सभी की कीमत भी अलग-अलग तय की गई है।
यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: कोल इंडिया में निकली 108 पदों पर भर्ती, 2 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें डिटेल्स
26 सितंबर से यह सर्विस शुरू होगी। व्रत रखने वाले यात्री बिना लहसुन-प्याज वाला खाना ऑर्डर कर पाएंगे। व्रत थाली में दिए गए खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाएगा। आईआरसीटीसी के पीआरओ आनंद कुमार ने कहा की उपवास के खाने के लिए चिंतित होने वाले यात्रीगणों के लिए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है।
- 2 पराठे, साबूदाना का हलवा, आलू की सब्जी- 99 रुपये
- कट्टू के आटे के पकौड़े, दही और फल- 99 रुपये
- 3 सब्जियां, साबूदाना खिचड़ी, 4 पराठे-199 रुपये
- व्रत मसाला, सिंघाड़ा, आलू का पराठा, पनीर पराठा- 250 रुपये
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

