नगरपालिका का गैर जिम्मेदाराना रवैया, मृत पशुओं से भरी गाड़ी मार्ग पर लावारिश छोड़ी, जनता परेशान

नगरपालिका का गैर जिम्मेदाराना रवैया, मृत पशुओं से भरी गाड़ी मार्ग पर लावारिश छोड़ी, जनता परेशान

सीहोर, अनुराग शर्मा। नगर के प्रवेश द्वार सेकड़ाखेड़ी मार्ग पर प्रतिदिन सुबह मार्निंग वाक करने वाले नागरिकों को तकरीबन रोजाना ही मृत पशुओं की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका के कर्मचारी मृत पशुओं को गाड़ी में भरकर ट्राली सेकड़ाखेड़ी मार्ग पर लावारिस छोड़ देते है। उक्त मार्ग नगर का प्रवेश द्वार कहलाता है। जिस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग मार्निंग वाक पर निकलते है।

स्वास्थ के प्रति जागरूक जनता का यह मार्ग पसंदीदा मार्ग है। ताजी हवा ओर शांत वातावरण के चलते मार्निंग वाक करने वालो की यह पसंदीदा जगह बन गई है पर पिछले कुछ महीनों से नगर पालिका कर्मी की लापरवाही के चलते दिनभर में नगर के मृत पशुओं को गाड़ी में इखट्टा कर सेकड़ाखेड़ी मार्ग पर लावारिश छोड़ देते है। पशुओं के मृत शरीर से निकलने वाली दुर्गंध के चलते यहां मार्निंग वाक पर आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीएमओ संदीप श्रीवास्तव का वर्जन

गोशाला में मृत दो गायों को लेकर जाते हुए मृत मवेशी उठाने वाले ठेकेदार की ट्राली का बेरिंग टूट जाने के कारण वहाँ खड़ी की है। कुछ देर बाद रिपेयर करके हटा लेगा। भविष्य में वहाँ गाड़ी खड़ी नहीं करने के लिये उसे बता दिया है

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews