आधी रात हो रही थी शराब की तस्करी, तीन गिरफ्तार, 3 लाख की शराब बरामद

आधी रात हो रही थी शराब की तस्करी, तीन गिरफ्तार, 3 लाख की शराब बरामद

ग्वालियर।अतुल सक्सेना| लॉक डाउन में सक्रिय शराब माफिया के खिलाफ अब पुलिस भी कड़े एक्शन में आ गई है। शहर की हजीरा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब तीन लाख रुपये की देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। ये शराब लॉक डाउन में सुरा प्रेमियों तक पहुंचाने के लिए इकट्ठी की जा रही थी।

शराब तस्करों पर लगातार पैनी नजर रख रही शहर की पुलिस को पुलिस को बीती आधी रात के समय सूचना मिली कि हजीरा क्षेत्र से नीले रंग की एक कार में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर हजीरा पुलिस ने चैकिंग पॉइंट पर नीली मारुति जेन कार पकड़ी। सीएसपी रवि भदौरिया के मुताबिक जब कार को चेक किया तो उसमें 7 पेटी शराब मिली। शराब ले जा रहे तीन आरोपी अरुण राठौर, आकाश तोमर और नितिन गुप्ता से जब कड़ी पूछताछ की गई तो बदमाशों ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र में दाने बाबा की पहाड़ी के पास सूने मकान में बने सेप्टिक टैंक में छिपाकर वे शराब रखते हैं। पुलिस ने यहाँ पहुंचकर करीब 48 पेटी शराब और बरामद की। सीएसपी ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया गया है उनसे ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे ये शराब कहाँ से ला रहे थे और कहाँ सप्लाई कर रहे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews