Jabalpur: मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 221

Jabalpur: मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 221

जबलपुर। संदीप कुमार

जबलपुर(jabalpur) में आज भी कोरोना वायरस(corona virus) पॉजिटिव(positive) के कैस सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज(medical college) की वायरोलॉजी(Virology) लैब से आज 42 सैंपल(sample) की जांच रिपोर्ट(report) मिली जिसमें कि 5 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए है।आज पॉजिटीव आए व्यक्ति पांचों ही प्रवासी मजदूर थे जो कि हाल ही में जबलपुर आए हुए थे।आज के पाँच केस मिलाकर पॉजिटिव की संख्या जबलपुर में कुल 221 कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं।

हालांकि 160 लोग अभी तक स्वस्थ होकर अपने घर भी जा चुके हैं जबकि 9 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो गई है। फिलहाल जबलपुर में अभी भी कोरोना वायरस के 52 केस एक्टिव हैं। जानकारी के मुताबिक आज जो पांच पॉजिटिव केस आए हैं वह कुंडम तहसील के निवासी हैं।इनमें ग्राम चौरई कला का 21 वर्षीय, ग्राम पिपरिया का 20 वर्षीय,ग्राम सांघी का 26 वर्ष, ग्राम जैतपुर का 19 वर्षीय और ग्राम का भेसवाही का 22 साल का है। ये सभी 14 और 15 मई को दूसरे राज्यों से वापस आए थे। जिला प्रशासन ने इन सभी को कुंडम के समीप हरदौली छात्रावास एवं ज्ञानोदय विद्यालय
में क्वारेंटीन में रखा गया है।

बता दें कि इससे पहले जिले में कोरोना (Corona) से एक और मौत का मामला सामने आया था|  एक महिला की मौत के बाद से जबलपुर में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 09 पहुंच गया था| जबकि कोरोना से संक्रमित लोगों के मामले 184 पहुंच गए थे। मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब से प्राप्त हुई 10 सेम्पल की रिपोर्ट्स में से एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews