Jabalpur news: शातिर चोरों का खुलासा, चोरी के लिये ड्रोन कैमरे से रखना चाह रहे थे पुलिस पर नज़र, 5 गिरफ्तार

Jabalpur news: शातिर चोरों का खुलासा, चोरी के लिये ड्रोन कैमरे से रखना चाह रहे थे पुलिस पर नज़र, 5 गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर पुलिस को आज चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। जबलपुर पुलिस ने कई चोरियों का खुलासा करते हुए 3 चोर और 2 चोरी का माल खरीदने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से लाखों रुपयों का माल भी बरामद किया है। खास बात यह है कि चोरों ने पुलिस पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरा भी चुराया था लेकिन उसका उपयोग कर पाते इससे ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोर गिरोह का सरगना विक्की इससे पहले भी कई बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है। हाल ही में जेल से छूटने के बाद विक्की ने अपने साथ कन्हैया और दीपू को भी साथ कर लिया था। तीनो चोरों ने मिलकर अब तक विजय नगर-संजीवनी नगर और गोहलपुर में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने चोरों के पास सोन- चांदी के जेवर जप्त किये हैं जिनकी कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और ड्रोन कैमरा भी बरामद किया है।

ये भी देखें-मिर्ची बाबा पर हुआ हमला, बाबा बोले “गौमाता के लिए आवाज उठाने से पीछे नहीं हटूंगा”

खबर के मुताबिक विक्की-कन्हैया की गैंग बहुत शातिर थी, चोरी के लिए उनका दिमाग बहुत ही तेज चलता था। पुलिस पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरे भी चुराया था जिससे जब भी यह लोग चोरी करने जाए तो आसपास ड्रोन कैमरे से पुलिस की हलचल पता रख सकें। चोर ड्रोन कैमरे को सीखने की तैयारी कर रहे थे कि उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी देखें-Tokyo Olympics 2021: एक ही मुकाबले में 2 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, जानें कैसे हुआ ये करिश्मा

मामले में जबलपुर पुलिस ने तीन चोर- विक्की उर्फ विकास रजक (27), कन्हैया सोनी उर्फ सचिन (28), दीपू उर्फ प्रदीप विश्वकर्मा (28), और चोरी का सामान खरीदने वाले- अन्नू उर्फ अनीष (37), विनोद (30) को गिरफ्तार किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews