जबलपुर : ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के नजदीक पहुंची पुलिस

jabalpur violence

जबलपुर,संदीप कुमार। प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में जबलपुर ऑटो चालक के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ, जिसको लेकर इस वीडियो की निंदा भी खूब हुई। मामला गृह मंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए कड़े निर्देश भी जारी कर दिए। निर्देश के बाद अब आरोपियो को पकड़ने के लिए जबलपुर पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

ये भी पढ़े- ऑटो चालक को बीच सड़क बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, दो के खिलाफ मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे अधमरा करने वाले आरोपियों तक पुलिस जल्द पहुंच जाएगी, सूत्रों की माने तो आरोपियों तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं और पुलिस उनकी अच्छे से खबर लेने की तैयार कर रही है। हालांकि आरोपियों के संबंध में अभी पुलिस ने अपने किसी भी प्रकार के कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

गौरतलब है कि ऑटो चालक अजीत विश्वकर्मा को हैवानों की तरह मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त में जैसे ही आएंगे पुलिस उनको ऐसी सजा देने की तैयारी कर रही हैं कि ऐसे अपराधी जीवनभर इस बात को याद रखेंगे कि किसी के साथ इस तरह से बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम देने का हश्र क्या होता है।

ये भी पढ़े-  Jabalpur – ऑटो चालक की पीटाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस

जानकारी में हो कि आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा ईनाम घोषित किया गया है और अलग-अलग टीमों के माध्यमों से आरोपियों की तलाश भी पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को पकड़े जाने के संबंध का खुलासा करेंगे। लेकिन वह फिलहाल में जब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाते हैं, तब तक इस संंबंध में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दे रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews