Jabalpur: तीन पटवारियों पर निलंबन की गाज, लापरवाही पर जिला प्रशासन सख्त

mp news

जबलपुर।

सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी अपने कार्यों को लेकर कोताही बरतने वाले अफसरों पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। नियत समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंचने पर जबलपुर जिले के कुंडम में 3 पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

शनिवार को जबलपुर जिले में तहसीलदार जब निरक्षण के लिए कुंडम क्षेत्र पहुंचे जहां अपने नियत समय पर पटवारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से तीनों पटवारी को निलंबित कर दिया। हालांकि अभी इसकी सूचना नहीं प्राप्त हुई है कि निलंबन अवधि में पटवारियों को कहां तैनात किया जाएगा।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री चौहान ने इस संकटकाल की घड़ी में कहा है कि किसी भी सूरत में अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही जबलपुर जिला प्रशासन ने भी अपने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही से करें। जिसके बाद पटवारियों पर इस तरह समय पाबंदी के बीच कार्यालय ना पहुंचने की लापरवाही पर एसडीम द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews