जगदीश देवड़ा होंगे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

जगदीश देवड़ा होंगे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

भोपाल।

जगदीश देवड़ा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था। जिसके बाद सरकार सुचारू रूप से चलाने के लिए आज राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा जगदीश देवड़ा को निर्वाचन पर्यंत अध्यक्ष के कर्तव्यों के निर्वाहन के लिए सामयिक अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। साथ ही 15वी विधानसभा के छठवें सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर सत्र का सत्रावसान कर दिया गया है।

नियुक्ति के तुरंत बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विधानसभा सामयिक अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा सत्र स्थगित कर दिया गया है। वही सामयिक अध्यक्ष ने विधानसभा सदस्यों से अनुरोध किया है कि वह इस महामारी से उपजे संकट से निपटने के लिए अपने अपने क्षेत्रों की जुड़ी परेशानियों की समीक्षा करें एवं उसके तत्काल आवश्यक समाधान निकालें। बता दे कि अधिसूचना जारी करते हैं विधानसभा के छटवें सत्र की प्रस्तावित बैठक भी अब नहीं होनी है।

दरअसल जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक है। पूर्व की कमलनाथ सरकार के समय भाजपा ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए जगदीश देवड़ा को उम्मीदवार बनाया था। अब शिवराज सरकार में सत्र के कार्य को सुचारू रूप से निर्वहन के लिए जगदीश देवड़ा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दो नामों पर अटकलें तेज थी। विधानसभा में वरिष्ठ सदस्य होने की वजह से जगदीश देवड़ा के साथ-साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा पर भी चर्चा थी। दरअसल मंगलवार को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews