कांग्रेस के प्रदर्शन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमला, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के प्रदर्शन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमला, कही ये बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर बड़ा हमला बोला है।  ग्वालियर में सिंधिया ने कहा कि जब देश की जनता संकट में है तब संकट में राजनीति करने से निम्न स्तर की कोई बात नहीं हो सकती।

ग्वालियर में मौजूद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जो लोग मुद्दा उठाना चाहते हैं वो आपत्ति में भी मुद्दा ढूंढ रहे हैं ये स्थिति आज कांग्रेस की हो गई है।

सिंधिया ने कहा कि जो पार्टी ये कहती है कि उसने आजादी के आंदोलन में भाग लिया, देश के विकास और प्रगति में  भाग लिया और वही पार्टी आज जब विश्व स्तर पर आपत्ति आई है उसमें जिस स्तर की राजनीति कर रही है उससे निम्न स्तर की कोई बात नहीं हो सकती।

ये भी पढ़ें – पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, कहा- मैं उनके साथ, सियासी हलचल तेज

सिंधिया ने कहा कि पहले भारत की वैक्सीन पर सवाल उठाये कहा नहीं लगवाएंगे,  अफवाह उड़ाई कि रिएक्शन होगा आज वही पार्टी कह रही है और ऑर्डर दो।  चित भी मेरी पट भी मेरी ये कबतक चलेगा कांग्रेस का। आज जब देश की जनता संकट में हैं तब राजनीति करना निम्न स्तर की बात है।

ये भी पढ़ें – ATM से कैश निकालना हुआ महंगा, RBI ने दी फीस बढ़ोत्तरी की अनुमति

महंगाई पर उनकी राय के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि आज दुनिया के सभी देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं भारत पर भी असर हुआ है लेकिन भारत ने रिकवरी की इतने में दूसरी लहर  आ गई।  अब महंगाई है जो दो तीन महीने रहेगी हम उस पर भी नियंत्रण पा लेंगे।

 ये भी पढ़ें –  रसोई गैस उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews