ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज- राजनीतिक दल नहीं, अब ज्योतिषी बन गई है कांग्रेस

ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज- राजनीतिक दल नहीं, अब ज्योतिषी बन गई है कांग्रेस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। निजी दौरे पर गुरुवार को ग्वालियर (Gwalior) आये राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) पार्टी मुख्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे। उन्होंने संगठन मंत्री से चुनावी रणनीति पर बंद कमरे में चर्चा की। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सिंधिया ने कांग्रेस (Congress) पर तंज कसा कि कांग्रेस अब राजनैतिक दल नहीं रह गई अब वो ज्योतिषी बन गई है।

ग्वालियर के दौरे पर आये राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को महाराज बाड़े के पास स्थित भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) एवं अन्य नेता भी थे। पार्टी कार्यालय पर सिंधिया की अगवानी जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी (District President Kamal Makhijani) ने की। सिंधिया ने यहाँ भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी (BJP organization minister Ashutosh Tiwari) मुलाकात कर बंद कमरे में चुनावी रणनीति और संगठन के मुद्दों को लेकर चर्चा की। भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये कार्यक्रम पूर्व निर्धारित नहीं था। मैं एक कार्यकर्ता की हैसियत से यहाँ आया हूँ। मैं उज्जैन,इंदौर में भी ऐसे ही पार्टी कार्यालय गया था। यहाँ मैंने युवा कार्यकर्ताओं से चर्चा की है और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया है।

इमरती देवी के अंडे परोसने की बात पर दिया ये जवाब

मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने स्पष्ट किया कि मैं एक जनसेवक हूँ और यहाँ एक कार्यकर्ता की हैसियत से सबसे मिलने आया हूँ । इमरती देवी के आंगनबाड़ी में बच्चों को अंडा खिलाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि ये सरकार की एक कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच का मामला है। मैं तो एक कार्यकर्ता हूँ। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार दोनों का काम अलग अलग होता है। सत्ता का प्रश्न आप सरकार और मंत्रियों से पूछें,मैं आज एक जन सेवक के नाते यहाँ एक कार्यकर्ता के रूप में खड़ा हूँ। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर दौरे और कांग्रेस के होने वाले रोड शो पर सिंधिया ने कहा कि वे जो करना चाहते हैं करें, उनका पंद्रह महीने का शो तो जनता ने देख लिया। सिंधिया ने एमपी कांग्रेस के सर्वे के ट्वीट जिसमें कांग्रेस ने कहा कि 25 जयचंदों की जमानत जब्त होगी, का जवाब देते हुए कहा कि मेरे हिसाब से कांग्रेस अब राजनैतिक दल नहीं रही ये अब ज्योतिषी बन गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews