
Kamal Nath
Uproar outside Congress office in Amethi : कमलनाथ ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ की घटना की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये काम भाजपा कार्यकर्ताओं का है। इसी के साछ पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया है कि अगर अमेठी जैसी सीट पर निर्वाचन आयोग सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकता तो पूरे देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कैसे होगा।
कमलनाथ ने घटना के बाद उठाए सवाल
कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है ‘उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर तोड़फोड़ की वह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। इस घटना के दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। अगर निर्वाचन आयोग अमेठी जैसी हाई प्रोफ़ाइल सीट पर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय तक को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकता तो पूरे देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव किस तरह होगा। इस घटना से साफ़ हो जाता है कि लोकसभा चुनाव में हार सामने देखकर अब तक नेताओं की तोड़फोड़ करने वाली भाजपा, अब लाठी डंडों से तोड़फोड़ पर उतर आयी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बहुत गंभीरता और सतर्कता से काम लेना चाहिए।’
रविवार देर रात हुई घटना
बता दें कि अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय दफ़्तर में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि ये काम बीजेपी कार्यकर्ताओं का है। अब कमलनाथ ने भी इस घटना को लेकर सुरक्षा और निष्पक्ष तरीक़े से चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े किए हैं।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर तोड़फोड़ की वह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।
इस घटना के दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना…— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 6, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

