Kanpur Encounter: तो क्या इंटेलिजेंस के जरिए हुई विकास दुबे की गिरफ्तारी..गृहमंत्री नरोत्तम ने दिए संकेत

Kanpur Encounter: तो क्या इंटेलिजेंस के जरिए हुई विकास दुबे की गिरफ्तारी..गृहमंत्री नरोत्तम ने दिए संकेत

उज्जैन।योगेश कुल्मी

कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे(Vikas Dubey, main accused of Kanpur police murder case) को आखिरकार मध्य प्रदेश पुलिस(MP Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। आज तड़के सुबह पुलिस ने उसे उज्जैन(ujjain) से गिरफ्तार किया है। जिसकी पुष्टि प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा)narottam mishra) ने की है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा अपराधी हो। हमारी पुलिस किसी को नहीं छोड़ती।

मीडिया से मुखातिब हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी फिलहाल दी जानकारी दी जा सकती है विकास दुबे को पुलिस ने अरेस्ट किया है और वह फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी(custody) में है। जहां तक विस्तृत जानकारी की बात है तो इंटेलिजेंस की बातों को सरेआम जाहिर नहीं किया जा सकता। खुलकर कुक भी बोलने से मिश्रा ने इंकार किया है। उन्होंने कहा कि एक बार सारी घटना स्पष्ट हो जाए उसके बाद सारी विस्तृत जानकारी लोगों को मिल जाएगी। विकास पर बोलते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस अपराधी ने शुरू से ही ऐसे कृत्य किए हैं जो मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। उसने मानवता की सारी हदें पार की है।वही मीडिया के सवाल कि क्या पुलिस को आशंका थी कि वह मध्यप्रदेश में सरेंडर करेगा की बातों पर बोलते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वारदात के बाद से ही मध्य प्रदेश की पुलिस को हमने चौकन्ना रहने ऑर्डर दे दिए थे। हमने मध्य प्रदेश के पुलिसबल को हाई अलर्ट पर रखा था और आरोपी के हर कदम पर अलग से निगाह रखी जा रही थी।

बता दे कि इससे पहले गुरुवार सुबह विकास के दो और साथ ही पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं। जिन्हें फरीदाबाद से विकास दुबे की मदद करने वाला प्रभात मिश्रा गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आईजी रेंज कानपुर ने बताया था कि विकास को छिपने में 3 लोगों ने मदद की थी जिसमें कल गिरफ्तार किया गया था। इसे साथ ही एक अन्य एनकाउंटर में विकास का साथी बाबा दुबे भी मारा गया है भगवती वह को पुलिस ने इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र एनकाउंटर किया है। जैसा कि आपको ज्ञात है कि विकास दुबे पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप हैं। इसके साथ ही अन्य कई मामले पर उस पर चार्जशीट दाखिला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews