Hindi News

कटनी: बीजेपी बूथ अध्यक्ष हत्याकांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अकरम खान और प्रिंस जोसफ को लगी गोली

Written by:Banshika Sharma
Published:
Last Updated:
मध्य प्रदेश के कटनी में बीजेपी बूथ अध्यक्ष की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। इस कार्रवाई में आरोपी अकरम खान को दो और प्रिंस जोसेफ को एक गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कटनी: बीजेपी बूथ अध्यक्ष हत्याकांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अकरम खान और प्रिंस जोसफ को लगी गोली

कटनी, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बूथ अध्यक्ष निलेश रजक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अकरम खान और प्रिंस जोसेफ कटनी बीजेपी बूथ अध्यक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं और घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस की टीमें लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थीं।

पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़

इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी अकरम खान को दो गोलियां लगीं, जबकि दूसरे आरोपी प्रिंस जोसेफ को एक गोली लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से ही दबोच लिया।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इस गिरफ्तारी को बीजेपी नेता की हत्या की जांच में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पूरा मामला

घटना बुधवार सुबह की थी जब बाइक पर बैठे दो हमलावरों ने बीजेपी पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष निलेश रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर थी थी। यह घटना कटनी के कैमोर नगर में घटित हुई थी, जहां इन हमलावरों का सीसीटीवी भी सामने आया था। इस हत्या के पीछे वर्ग विशेष के असामाजिक तत्वों का हाथ होने की बात भी सामने आई थी जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा था और पुलिस प्रशासन लगातार आरोपियों को ढूंढने में लगी हुई थी

वीडी शर्मा ने दी थी सख्त चेतावनी

मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी घटना में शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर ना बख़्शे जाना की बात कही थी। शर्मा ने इस गंभीर विषय पर तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर चर्चा की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत भी कराया था साथ ही डीजीपी, जिला प्रशासन और कटनी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपी पर सख़्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही थी।

आरोपी के पिता ने लगाई थी फांसी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस द्वारा आरोपियों को चिन्हित कर लिया और इनमें से एक आरोपी प्रिंस जोसफ के पिता ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Banshika Sharma
लेखक के बारे में
मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma
Follow Us :GoogleNews