कटनी: कोरोना से बचाव एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर मिल संचालक ने लगाई सैनीटाइजर मशीन

कटनी: कोरोना से बचाव एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर मिल संचालक ने लगाई सैनीटाइजर मशीन

कटनी। वंदना तिवारी

गोपाल प्रोटीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कटनी कंपनी के संचालक राहुल बजाज के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कंपनी के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर मशीन की व्यवस्था की गई है।

जिससे कर्मचारियों के लिए सुरक्षा का प्रबंध किया गया है एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एवं हैंड वॉश दिन में 8 से 10 बार करने की व्यवस्था संचालक द्वारा की गई है। ताकि कटनी एवं कटनी के बाहर लोगों को ( एसजीपी का मोती ) चक्की फ्रेश आटा की सप्लाई जारी रहे संचालक के द्वारा यही प्रयास किया जा रहा है कटनी लोकल एवं कटनी से बाहर आटा,सूजी,मेदा भरपूर तरह से पूर्ति की जा सके और आमजनता तक पहुंचाया जा सके ताकि लॉक डाउन में किसी को भी इन चीजों की सप्लाई में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

गोपाल प्रोटीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कटनी के द्वारा अपने कर्मचारियों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है और कोरोना से बचाव के लिए उनको किट जिस्में मास्क हैंड ग्लव्स सैनेटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ हो उनके परिवार जनों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कंपनी संचालक के द्वारा साथ ही संचालक राहुल बजाज के द्वारा हर गरीब बस्तियों में भी आटा निशुल्क पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। ताकि किसी को भी आटे की किल्लत का सामना न करना पड़े साथ ही संचालक के द्वारा अपील की गयी है जो भी मिल संचालक है। मिल मालिक पप्पू बजाज एवम राहुल बजाज के द्वारा भी सभी से अनुरोध है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और लोकडॉउन के नियमो का पालन करते हुए सैनीटाइजर मशीन लगवाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews