
खरगोन।त्रिलोक रामनेकर
खरगोन में कोरोना का कहर जारी है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 3 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब खरगोन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। वहीं अब तक जिले में इस महामारी से 5 की मौत हो चुकी है। वहीं 7 मरीज ठीक हो अपने घर लौट चुके हैं।
दरअसल खरगोन जिले में 3 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला कलेक्टर गोपाल चंद डाड ने इसकी पुष्टि की है। इनमें दो महिलाएं मोहम्मदपुरा रोड की 3 वर्षीय बालिका शामिल है। जो अन्य मरीज के संपर्क में आई थी। इसके बाद अब जिले में 60 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं । इनमें इनमें से 5 की मौत हो चुकी है और 7 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। फिलहाल 48 मरीज पॉजिटिव हैं जिनका इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

