किसान सम्मान निधि: कमल पटेल बोले- अब पूरा हो रहा रोटी-कपड़ा-मकान का सपना

किसान सम्मान निधि: कमल पटेल बोले- अब पूरा हो रहा रोटी-कपड़ा-मकान का सपना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना । प्रदेश के एक करोड़ किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि (Chief Minister Kisan Samman Nidhi) का आज से पूरे प्रदेश में वितरण शुरू हो गया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल (Agriculture and Farmers Welfare Minister Kamal Patel) ग्वालियर से इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने किसानों के लिए आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आजादी के सत्तर सालों में पहली बार गरीब और किसानों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान का सपना साकार हो रहा है।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ग्वालियर जिला कलेक्टर कार्यालय (Gwalior District Collector Office) के एनआईसी सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Chief Minister Farmers Welfare Scheme) भोपाल के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के कमिश्नर आशीष सक्सेना , कौशलेंद्र विक्रम सिंह कलेक्टर ग्वालियर ,किशोर कन्याल एडीएम ,श्रीमती शिवानी पांडे एसएलआर, आनंद बड़ोनिया उप संचालक कृषि, सुशील कुमार लीड बैंक मैनेजर अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में उद्यानिकी के किसानों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि का वितरण किया। एक दिन पूर्व शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के पूरे प्रदेश में वितरण का कार्य भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से चर्चा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सम्मान निधि देना शुरू किया था इसमें मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के 4 हजार रुपये प्रतिवर्ष का इजाफा कर दिया है। प्रदेश के छोटे सीमांत किसानों को अब हर साल दस हजार रुपये मिलेंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पांच हेक्टेयर से कम भूमि के छोटे किसान भी कृषि कार्य करते रहे इसमें सम्मान निधि महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश के लगभग 80 लाख किसानों को यह लाभ दिया जा रहा है, इन किसानों की संख्या एक करोड़ तक होगी। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव, गरीब और किसान की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है जिसे वह पूरा करके रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का नारा दिया जो जन आंदोलन बन गया, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के घर दिए और उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस भी दी गई है। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आजाद भारत में रोटी, कपड़ा और मकान का सपना अब जाकर इन पांच सालों में पूरा होता दिखाई दे रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews